राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सहमति से होंगे मुकदमे के निपटारे

रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव
पाली-(हरदोई) आगामी 23 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत लगाकर लोगों के लंबित मामलों का निबटारा करने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। प्रचार वाहन के तहसील सवायजपुर पहुँचने पर तहसीलदार डॉ अरुणिमा श्रीवास्तव ने लोगों को जागरूक करते हुए विभिन्न जानकारियों से अवगत कराया। तहसील सवायजपुर में आगामी 13 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यक्रम के प्रचार वाहन के पहुंचने पर तहसीलदार डॉ अरुणिमा श्रीवास्तव ने मौजूद लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि 13 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। लोक अदालत में न्यायिक मजिस्ट्रेट,अधिवक्ताओं द्वारा कई विभागों में काफी समय से लंबित पड़े वादों का दोनों पक्षों की आपसी सहमति से निस्तारण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में उत्तराधिकार,मोटरवाहन,पारिवारिक कलह,फौजदारी तथा उपभोक्ता फोरम,दूरसंचार आदि विभिन्न वादों का आपसी सहमति व सुलह समझौता के माध्यम से निस्तारण कराया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *