फेंकी मिली बच्चों को बांटने की दवा आयरन की गोलियां,जिम्मेदार झाड़ रहे पल्ला

गोराखपर खजनी ब्यूरो रवि कुमार  :  उरूवा दुघरा रोड पर एक विद्यालय के पास खेत में बच्चों में रक्त अल्पता दूर करने वाली एक्सपायर दवा आयरन की गोली फेंकी मिली ।आयरन की टैब भारी मात्रा में फेंके जाने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग व शिक्षा विभाग के अधिकारी एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे।

उरूवा- दुघरा मार्ग पर गुरुवार को एक विद्यालय के पास खेत मे भारी मात्रा में आयरन की गोली फेंकी मिली।
जिसको अज्ञात लोगों द्वारा थोड़ी देर बाद जला दिया गया।
प्रभारीचिकित्साधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उरूवा डॉ जेपी त्रिपाठी ने बताया कि इस बैच की गोली बीआरसी उरूवा को छात्रों में बाटने के लिए दी गई थी।
जबकि एबीएसए जयंत कुमार का कहना है कि दवा विद्यालयों को दे दी गई थी । जो स्वस्थ्य कर्मियों के माध्य्म से छात्रों को खिलानी थी।
आरबीएसके टीम के प्रभारी डॉ नित्यानन्द का कहना है कि पहले स्वास्थ्य कर्मी दवा खिलाने विद्यालय पर जाता था । स्कूल के सिड्यूल के खराब होने से पढ़ाई बाधित होती थी इस कारण से स्कूल के टीचर को दवा खिलाने के लिए ट्रेंड कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *