जौनपुर सिंगरामऊ थाना अंतर्गत पुलिस द्वारा 25 हजार का पुरस्कार घोषित अभियुक्त नफीस खान पुत्र अब्दुल अजीज खान को एक तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डा0 अजय पाल शर्मा के निर्देश पर अपराध एंव अपराधियों व वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधी व वारण्टी की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी बदलापुर व सिंगरामऊ पुलिस क्षेत्र व गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुशु क्रुरता अधिनियम के तहत वांछित 25 हजार का पुरस्कार घोषित अपराधी नफीस खान पुत्र अब्दुल अजीज खान जो काफी दिनो से फरार चल रहा था को थाना क्षेत्र के बछुआर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कार0 315 बोर बरामद किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त
नफीस खान पुत्र अब्दुल अजीज खान उर्फ उजेर निवासी वर्तमान पता अख्तर भाई की चाल गीता नगर वापी नियर रिलायन्स विल्डिंग वल्साण 396191 स्थाई पता ग्राम गोधना थाना पवई जिला आजमगढ़ है।

