छात्रों शिक्षकों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

शिक्षक संग छात्रों ने निकाला जागरूकता अभियान

जौनपुर ।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय सिद्दीकपुर मे छात्रों ने राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर एनएसएस शिविर की शुरुआत की। मतदाता जागरूकता रैली का शुभारंभ पूर्व प्रधानाचार्य संस्थापक मोखन राम ने फीता काटकर किया और उन्होंने छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं पुरुषों को मतदाता बनने व मतदान करने के लिए जागरूक किया जाए। इसके बाद शिक्षकों छात्रों ने जफरपुर परशनी ग्रामीण क्षेत्रों से होते हुए रैली लेकर गांव मोहल्लों गलियों में घूम घूम कर लोगों को मतदाता बनने और मतदान करने व उसके मूल्यों के बारे में बताते हुए जागरूक किया ।डा राकेश कुमार ने कहा कि एक अच्छी साफ सुथरी सरकार के लिए सबको वोट करना चाहिए और इस दौरान उन्होंने गांव गलियों को साफ सफाई के लिए भी बताया। अभियान का नेतृत्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ राकेश कुमार सरोज ने किया। इस मौके पर डॉ हरिनारायण प्रजापति, सरवन कुमार, धनवान चौहान,आदर्श मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *