कटारी टोला, चौक में हनुमानजी की मूर्ति स्थापना हेतु पूजन

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। कटारी टोला, चौक स्थित श्री पगड़ी वाले साईं बाबा मंदिर परिसर में हनुमानजी की मूर्ति स्थापना हेतु रूप कुमार शर्मा, रेखा शर्मा, जया-उदय सेठ, अनुज-स्वाती रस्तोगी ने विधि विधान से आज भी पूजा अर्चना की।
मानवाधिकार जनसेवा परिषद के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा ने अपने पिता स्व० अनन्त राम शर्मा “अनन्तू गुरू” तथा माता स्व० शान्ति देवी की स्मृति में मंदिर निर्माण में आर्थिक सहयोग प्रदान किया है। मंदिर निर्माण में जया-उदय सेठ (मुम्बई), अनुज-स्वाती रस्तोगी ने भी आर्थिक सहयोग किया है। मूर्ति स्थापना पूजा में श्री पगड़ी वाले साईं बाबा मंदिर के सुनील कपूर, राकेश टण्डन, पूजा टण्डन, मुकेश टण्डन, मानसी टण्डन, काव्या टण्डन सहित कई नागरिक शामिल रहे। कल प्रातः मूर्ति स्थापना के पश्चात भण्डारे का आयोजित किया गया है। मंदिर में मूर्ति स्थापना हेतु विधि विधान से पूजन लक्ष्मी नारायन मिश्र एवं उनके सहयोगियों द्वारा किया गया।
चित्रांग म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भजन कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *