सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव

पाली-(हरदोई) थाना क्षेत्र के शाहाबाद -पाली रोड पर शुक्रवार को देर शाम परेली के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। जानकारी के मुताबिक ग्राम परेली निवासी शशिकांत पुत्र धर्मपाल किसी काम से पड़ोसी गाँव पहाड़पुर अपनी बाइक से गया था। रात्रि में अपने घर लौटते समय परेली गाँव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने से युवक अपनी बाइक से उछलकर सिर के बल सड़क पर जा गिरा जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। जानकारी मिलते ही परिजन रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुंच गये। मृतक के पिता धर्मपाल ने बताया कि चार भाइयों में शशिकांत सबसे बड़ा था।अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *