सहयोग की भावना स्वयं में विकसित करें बच्चे _डॉ अंजना सिंह

ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

जौनपुर सल्तनत बहादुर महविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के अंतर्गत मुख्य अतिथि के रूप में डॉ अंजना सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे हमारे राष्ट्र का भविष्य हैं और सहयोग और समर्पण की भावना स्वयं में विकसित करें और लोगों को जागरुक करने का कार्य करें ! मलिन बस्तियों में शिक्षा स्वास्थ्य और स्वयं वृक्षारोपण करके लोगों को जागरूक करें उन्होंने कहा कि कम से कम एक पौधा सभी बच्चे अपने जन्मदिवस पर लगाएं जिससे कि आने वाली हमारी पीढ़ी स्वास्थ्य लाभ के साथ पर्यावरण को भी सुरक्षित रखा जा सके पूर्ण डॉ अंजना सिंह के उत्साहवर्धक उद्बोधन से से बच्चों में काफी जोश दिखा बच्चों ने तमाम तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया इस अवसर पर बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए डॉ रमेश सिंह ने कहा कि बच्चे अपने अंदर धर्म और संस्कृति के प्रति भी आस्था और विश्वास बनाए रखें i शैलेंद्र सिंह ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं और समाज में इन बच्चों की सहभागिता सर्वोपरि है
सल्तनत बहादुर महाविद्यालय बदलापुर के स्वयं सेवकों ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक* श्री राम जानकी मंदिर के प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज के तत्वावधान में चल रहे विशेष साप्ताहिक शिविर के छठवें दिन सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरुक किया। रैली शिविर स्थल से शुरू होकर राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए बदलापुर चौराहे तक गई और वाहन चालको को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए पुन: शिविर स्थल वापस आ गई । कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में बौद्धिक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ अंजना सिंह प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय हिन्दू भगवान वाहिनी, डाॅ रमेश सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दू भगवा वाहिनी एवं डाॅ संतोष कुमार पांडेय ( पूर्व दलनायक राजपथ परेड), विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. ब्रजेश मिश्रा तथा संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर जोरावर सिंह ने किया। डॉ पवन कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। मुमताज अहमद अंसारी ने आभार ज्ञापित किया।सुश्री तमन्ना नाज, डॉ अशेष उपाध्याय, श्री शैलेंद्र सिंह संगठन महामंत्री हिन्दू भगवा वाहिनी उत्तर प्रदेश, विजय प्रकाश, बृजमोहन गुप्ता, सत्यम मौर्या, शैलेंद्र, काजल, रूपा, शुभम पांडेय आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *