रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव
पाली-(हरदोई) गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी नव संवत्सर के शुभारंभ पर कस्बे में एक प्रभातफेरी निकाली जायेगी। प्रभातफेरी की रूपरेखा व सम्पूर्ण औपचारिकताएं पूर्ण कर श्रीराम नाम संकीर्तन समिति के संस्थापक विश्वमोहन मिश्रा ने बताया कि प्रभातफेरी के माध्यम से सनातनियों को जोड़ने का प्रयास किया जायेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि हमें अपने सनातन धर्म की पृष्ठभूमि,इतिहास व अपने कर्तव्यों आदि के बारे में जानना होगा।वहीं धार्मिक व सामाजिक कार्यों में सतत सेवारत शारद पंडित प्रशान्त कुमार’पीके’ ने बताया कि इस संबंध में सभी औपचारिकताएँ पूर्ण कर ली गईं हैं।यह प्रभातफेरी मां पंतवारी मंदिर प्रांगण से 22 मार्च को प्रातः प्रस्थान कर नगर के विभिन्न मोहल्लों व मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः मां पंतवारी मंदिर प्रांगण पर यात्रा विराम करेगी।इस अवसर पर श्रीराम संकीर्तन समिति के प्रकाश शुक्ला,वीरेन्द्र अवस्थी,विदुर त्रिवेदी,एवं समस्त पदाधिकारी जन मौजूद रहे।

