रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव
पाली-हरदोई जिला प्रशासन के निर्देश पर आगामी त्यौहार चैत्र नवरात्रि पर्व एवं रमजान को लेकर थाने पर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पाण्डेय ने की। बैठक में आपसी सौहार्द और आपसी भाई चारे के साथ आगामी दोनों त्यौहारों रमजान और नवरात्रि पर्व को मनाने की अपील की गई। त्यौहार के समय किसी व्यक्ति ने अशांति फैलाने का कार्य किया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी। अफवाह फैलाने वालों के लिए पुलिस फोर्स हर समय सतर्क रहेगी। यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध दिखाई दे उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। थानाध्यक्ष ने कहा कि 22 मार्च से चैत्र नवरात्र व्रत शुरू हो रहे हैं जिसको लेकर लोगों में काफी उत्साह है। मंदिरों और चिन्हित स्थानों पर पुलिस के जवान मौजूद रहेंगे। प्रत्येक त्यौहार शांति पूर्वक मनायें। इस अवसर पर अतिरिक्त इंस्पेक्टर विजय प्रताप विंद,उपनिरीक्षक राकेश शुक्ला, श्रीपति मौर्य,कांस्टेबल गुंजन गिल,ओमप्रकाश,अमित कुमार, ब्रजकिशोर, सहित नगर व क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे।

