ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से नव अंशिका महिला महिला माह की इसकी चौथी कड़ी में नवरात्र पर आधारित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर नृत्य प्रस्तुति बुधवार 22 मार्च को इंदिरा नगर के लोहिया विहार सेक्टर-9 में हुई। इसमें अंशिका त्यागी एवं साथी कलाकारो में इशिका त्रिपाठी वंशिका शर्मा, वर्षा सिंह, अंशिका शर्मा, आयुष प्रताप सिंह, आयुष चौहान, आयुष शर्मा जीतू राजपूत आदि द्वारा खूबसूरत संदेश बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर मृत्य प्रस्तुती के माध्यम से दिया गया
शांति तिवारी के द्वारा दीपप्रजवल कर लोक नृत्यांगना अंशिका त्यागी के दुर्गा स्तुति से कार्यक्रम की शुरुवात हुई इस कड़ी में वंशिका शर्मा एवं इशिका त्रिपाठी ने नारी है तो क्या हुआ हम अपना भाग्य बनाएंगे और ओम सर्वानी ओम रुद्राणी देवी स्तुति पर मनमोहक नृत्य किया।
नव अंशिका फाउंडेशन संस्था की अध्यक्षा नीशू मनोज ने बताया कि दरअसल महिला दिवस बुधवार को इस साल मनाया जा रहा है ऐसे में मार्च माह के हर बुधवार को “मिशन शक्ति” को समर्पित प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसका उद्देश्य वृहद स्तर पर समाज की हर वर्ग की महिलाओं को जोड़ा जाना है। यह कार्यक्रम 1, 8, 15, 22 के बाद अब 29 मार्च को होगा। 1 मार्च को गोमती नगर के रेल विहार कालोनी घरों में काम करने वाली महिलाओं को नव अंशिका श्रमदेवी शक्ति सम्मान दिया गया। उसके बाद महिला दिवस 8 मार्च को ऑनलाइन नव अंशिका मिशन शक्ति के संग होली के रंग महिला दिवस के संग कार्यक्रम हुआ जबकि बीते 15 मार्च को शिक्षा, खेल, कला यश अर्जित करने वाली बेटियों को नव अंशिका तेजस्वनी सम्मानित किया गया। 22 मार्च को नवरात्र पर आधारित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर नृत्य प्रस्तुतियां करवायी गईं।। इसने निधि तिवारी दबीर सिद्दीकी, शैलेंद्र मोहन, सुरेश चंद्र आदि मौजूद रहेअंतिम कड़ी 29 मार्च को पुरुषों के क्षेत्र में नाम अर्जित करने वाली महिला को नव अंशिका सर्वश्री सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। उनकी उपलब्धियों के माध्यम से दूसरों को भी राह दिखायी जाएगी।

