रिपोर्ट उमाकान्त लाला ब्यूरो
शाहजहांपुर : : जनपद से हरदोई जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग के किनारे पड़ने वाले कस्बा सेहरामऊ दक्षिणी स्थित देवी मां जालिपा एवं भैरों बाबा मन्दिर पर समाजसेवी ने हनुमान जन्मोत्सव पर भंडारे का आयोजन किया।
कस्बे से चन्द कदम की दूरी पर स्थित सेहरामऊ ढावा के कार्यकर्ता ध्रुव सिंग एवं शरद सिंह ने श्री बजरंग बली के जन्मोत्सव की जयंती पर धूमधाम से श्री बजरंग बली के दर्शन करने के बाद भंडारे का शुभारंभ किया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मुख्य सड़क मार्ग से निकलने वाले वाहनों पर सवार यात्रियों तथा वाहन चालकों ने भी अनुरोध पर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर अभिराम त्रिवेदी , राजेश वर्मा , राम लड़ेते वर्मा आदि काफी लोग मौजूद रहे।

