हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई झांकी

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। श्री हनुमान जन्मोत्सव पर गुरुवार को शहर के सभी हनुमान मंदिरों में श्री हनुमान जी का बड़े धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया गया और श्रद्धालु जनों ने कई स्थानों पर झांकियां भी निकाली। गोमती के किनारे स्थित हनुमान सेतु मंदिर, प्राचीन संकट मोचन हनुमान मंदिर, अलीगंज स्थित नया हनुमान मंदिर व पुराना हनुमान मंदिर, पक्का पुल के पास लेटे हनुमान मंदिर और क्लार्क अवध के पीछे हनुमत धाम में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर श्री रामचरितमानस अखंड पाठ, सुंदरकांड पाठ व भजन कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
राजधानी के मुन्नू खेड़ा क्षेत्र में स्थित आवास विकास कॉलोनी में बने हनुमान मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान श्री हनुमान जी की झांकी निकाली गई। इस अवसर पर श्रद्धालुजनों ने आरती भी उतारी। आयोजक अमित यादव ने झांकियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। श्रीमद् भागवत कथाव्यास धर्मदूत जी महाराज ने सभी भक्तों को आशीर्वाद दिया।अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *