ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। राजधानी के इंदिरा नगर में सर्वोदय नगर विकास भवन के निकट स्थापित ऑर्थो एंड न्यूरो पेन क्लीनिक में गठिया तथा हड्डियों की मजबूती और घनत्व जांच शिविर लगाया गया जिसमें नि:शुल्क जांच की गई। डॉ आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि नि:शुल्क जांच शिविर में सभी प्रकार की गठिया, जोड़ों व मांसपेशियों के दर्द, नसों में दर्द व तनाव, हाथ पैरों में झुनझुनी व सूनापन,किसी पुरानी चोट का दर्द, कमर कंधा या घुटनों में दर्द, शरीर में कमजोरी या अत्यधिक थकान, हाथ पैरों की कमजोरी या पतलापन, कमर या गर्दन में जकड़न आदि रोगों से संबंधित मरीज आए, नि:शुल्क जांच की गई तथा इलाज की सलाह दी गई। उल्लेखनीय है कि डॉक्टर आशीष श्रीवास्तव केजीएमयू से एमबीबीएस एमडी हैं। रेजीडेंट डॉक्टर एम्स, मेदांता हॉस्पिटल के पूर्व विशेषज्ञ रह चुके हैं। करीब चार दर्जन मरीजों की जांच नि:शुल्क की गई।

