डा0 सैमुअल हैनिमैन का 268 वाँ जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया

ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

जौनपुर होमियोपैथिक डीलर्स एसोसिएशन, जौनपुर के तत्वाधान में आज होमियोपैथिक के जनक डा0 सैमुअल हैनिमैन का 268 वाँ जन्म दिवस शाश्वत उत्सव वाटिका में भव्य रूप से मनाया गया जिसका दीप प्रज्जवलित करके डा0 नीरज वर्मा वाराणसी मण्डल की मुख्य चिकित्सा अधिक्षक ने उद्घाटन किया। जिसमें होमियोपैथिक के बहुत से कम्पनी ने अपना स्टाल लगाकर अनेक प्रकार की नई-नई दवाओं के बारे में जानकारियाँ दी।

विशिष्ट अतिथि सुल्तानपुर की जिला होमियोपैथिक चिकित्साधिकारी डा० फरहाना सागीर ने होमियोपैथिक दवाओं की विशेषताओं से अवगत कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जौनपुर जिला होमियोपैथिक चिकित्साधिकारी डा० तुलसी दास ने की एसोसिएशन के अध्यक्ष डा० रविप्रकाश श्रीवास्तव, महासचिव डा0 मनीष गुप्ता सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार प्रकट किया। समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल, उपाध्यक्ष डा० सुमित सिंह, अंजनि कुमार, धीरज मिश्रा, अखिलेश पाण्डेय, विवेक, विनोद प्रकाश, डा० शशिप्रकाश श्रीवास्तव, मनोज विश्वकर्मा, उमंग श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *