इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के नेतृत्व में कृष्णानगर पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त किया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। कमिश्नरेट लखनऊ में अपराध की रोकथाम हेतु अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु एस0बी0 शिरडकर, पुलिस आयुक्त लखनऊ के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में विनीत जायसवाल, पुलिस उपायुक्त दक्षिणी लखनऊ, शंशाक सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी लखनऊ के कुशल पर्यवेक्षण एवं विनय कुमार द्विवेदी, सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर लखनऊ के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर विक्रम सिंह के नेतृत्व में गठित थाना कृष्णानगर पुलिस टीम द्वारा मा० न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वाद संख्या 85305/19 अ0सं0 543/19 धारा 398/401 भादवि0 थाना कृष्णानगर लखनऊ से सम्बन्धित अभि0 1. रोहित रावत पुत्र तिलकराम रावत निवासी हेवतमऊ मवईया थाना पीजीआई लखनऊ उम्र लगभग 30 वर्ष को दिनांक 11.04.2023 को प्रातः 10.00 बजे अभियुक्त के घर हैवतमऊ मवैईया थाना पीजीआई के सामने से गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गयी है। अभियुक्त रोहित रावत उपरोक्त को मा() न्यायालय के समक्ष पेश कराने हेतु रवाना कर दिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नीरज कुमार द्विवेदी, उपनिरीक्षक विनीत कुमार, कांस्टेबल सुनील कुमार, महिला कांस्टेबल खुशबू कुमारी, थाना कृष्णानगर लखनऊ शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *