मृत्युंजय प्रताप सिंह
लखनऊ:राजधानी लखनऊ में यूपी प्रेस क्लब के बगल में ओपन एयर रेस्टोरेंट के संचालक उत्तम प्रकाश द्वारा रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के बहुत से लोगों ने शिरकत की और रोजा इफ्तार पार्टी का आनंद लिया ।
मीडिया से बात करते हुए ओपेन एयर रेस्टोरेंट के एम डी उत्तम प्रकाश ने बताया कि यह आयोजन पिछले 15 साल से किया जा रहा है जिसका मकसद सर्व धर्म सद्भाव की भावना को प्रसारित करना है । उन्होंने बताया कि अपने गुरु पूर्व पत्रकार स्वर्गीय ओसामा तल्हा की प्रेरणा से अपने जीवन में बहुत कुछ बदलाव किया है उसी का परिणाम है कि आज समाज के लिए बेहतर काम कर पा रहा हूं।
बताते चलें कि इस तरह का कार्यक्रम हिंदू-मुस्लिम सद्भावना का प्रतीक है और बड़े मंगल के अवसर पर भव्य भंडारा का आयोजन भी किया जाता है। इस आयोजन के अवसर पर उन्होंने बताया कि हमेशा से मीडिया बंधुओं का सहयोग रहा है और बहुत कुछ सीखने को मिलता है समाज के हर वर्ग का सहयोग पाकर मैं बेहतर काम कर रहा हूं।

