राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित छात्र वृत्ति परिक्षा में सफल बच्चों का सम्मान – डॉ ध्रुवराज

ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

जौनपुर कम्पोजिट विद्यालय शेखूपुर खुटहन के छात्र शिवम कुमार निषाद पुत्र लाल चन्द निषाद का होनहार छात्र को अभिभावकों, बच्चों व शिक्षकों के द्वारा सम्मानित किया गया । राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित परिक्षा में शिवम कुमार निषाद का जनपद जौनपुर में 27 वा रैक प्राप्त हुआ है! कम्पोजिट विद्यालय शेखूपुर खुटहन के प्रभारी प्रधानाध्यापक राम नयन यादव ने कहा कि शिवम कुमार निषाद एक प्रतिभाशाली छात्र है! वह आगे चलकर निश्चित रूप से गाँव व जिले का नाम रोशन करेगा। विद्यालय के सभी अध्यापक ,रसोईया व आगनवाड़ी के समस्त लोगों ने बच्चे के उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ व्यक्त किया! शिवम के पिता लालचंद का कहना था कि कम्पोजिट विद्यालय शेखूपुर के अध्यापक गण डॉ ध्रुवराज, धर्मेंद्र कुमार सिंह, राजेश कुमार यादव, मोतीलाल यादव का बच्चों के सर्वांगीण विकास में विशेष योगदान रहा है! आज के परिवेश में सरकारी विद्यालय भी प्रायवेट विद्यालय को पिछे छोड़ रहे हैं! अधिवक्ता सुरेश कुमार यादव ने कहा कि सभी लोगों को सरकारी स्कूल में नामांकन करवाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *