पत्रकार को गोली मारने वाला अभियुक्त आनन्द यादव गिरफ्तार

ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

जौनपुर लाइन बाजार थाना अंतर्गत पुलिस द्वारा पत्रकार को गोली मारने वाला वांछित अभियुक्त आनन्द यादव उर्फ भुलेश गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डा0 अजय पाल शर्मा के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में आज दिनांक 30/04/2023 को प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा थाना लाइनबाजार जौनपुर मय हमराह द्वारा दि0 26.02.23 को पत्रकार देवेन्द्र खरे को गोली मारने वाले वांछित अभियुक्त आनन्द यादव पुत्र राजकुमार यादव नि0 कुद्दूपुर खीरी थाना लाईनबाजार जनपद जौनपुर को मुखबिर की सूचना पर रसैना तिराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया।
आपराधिक इतिहास –
1. मु0अ0सं0 104/23 धारा 307/506/120बी IPC थाना लाइनबाजार जौनपुर।
गिरफ्तारी टीम —
1. प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा थाना लाइनबाजार जौनपुर ।
2. उ0नि0 राजेश कुमार यादव, थाना लाइनबाजार जौनपुर।
3. हे0का0 सुरेन्द्र कन्नौजिया, थाना लाइनबाजार जौनपुर।
4. का0 बृजेश यादव, थाना लाइनबाजार जौनपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *