खत्री भवन गोमतीनगर में समन्वय बैठक आयोजित

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। खत्री भवन गोमती नगर में आयोजित बैठक में उपस्थित ज्योति प्रकाश भाग कारवाह ,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ , महासमिति के पदाधिकारियों व भा.ज. पा. के पदाधिकारियों तथा संघ कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाए रखने के लिए आग्रह किया समाज में महासमिति के द्वारा किए गए कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की तथा कहा समिति भी संघ का ही कार्य कर रही है और वह भी राष्ट्रीय विचारधारा एवं राष्ट्रवाद को प्रचारित कर रही है तथा एकजुट रहकर सभी ज्यादा से ज्यादा आपस में समन्वय बनाकर मतदान कराने का प्रयास करें , ताकि किसी भी तरह का समाज में भ्रम ना हो कि संघ व समिति के लोग तथा राष्ट्रवादी विचारधारा के राजनीतिक पार्टियों अलग-अलग है l इस संदर्भ में उन्होंने मोहन भागवत जी के वक्तव्य का जिक्र भी किया।
उक्त बैठक में महापौर की प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल उपस्थित रहीं. उन्होंने सभी से आग्रह किया इतनी एकजुटता एवं समन्वय देख करके मैं पूर्णतया निश्चिंत हूं , कि भारतीय जनता पार्टी भारी मतों से विजयी होगी. मैं पूर्व सैनिक परिवार से हूं तथा एक ब्राह्मण परिवार को छोटी से छोटी कार्यकर्ता को टिकट देकर भा. ज. पा. ने सभी को अचंभित कर दिया आप सब से अपेक्षा है कि ज्यादा से ज्यादा मतदान कर हमारे राष्ट्रवाद को पोषित व पल्लवित करें अंत में , उनका सम्मान डॉक्टर बी एन सिंह , कार्यकारी महासचिव , कर्नल ए एन पांडेय, बीजेपी मंडल अध्यक्ष आनंद पांडे व उनकी टीम के सभी पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र व माला पहनाकर किया।
रक्षामंत्री के जनसंपर्क अधिकारी डॉ राघवेंद्र शुक्ला एवं गोमती नगर जनकल्याण महासमिति के अध्यक्ष प्रोफ़ेसर बीएन सिंह, ने भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी श्रीमती सुषमा खर्कवाल एवं भाजपा पार्षद प्रत्याशियों को जिताने का आग्रह किया। डॉ राघवेंद्र शुक्ला ने पहले मतदान फिर जलपान का सभी से निवेदन किया। जलपान के बाद समन्वय बैठक समाप्त हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *