उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की शाखा इकाई सहकारी इंटर कालेज मिहरांवा का विधिवत गठन किया गया जिसमें अवधेश कुमार सिंह को अध्यक्ष तथा मोहम्मद ताहिर को शाखा मंत्री निर्वाचित किया गया।शाखा का निर्वाचन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शिव शंकर सिंह यादव , जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव तथा जिला संयुक्त मंत्री अखिलेश सिंह की देख रेख में संपन्न हुआ।जिला अध्यक्ष सुधाकर सिंह एवम् जिलामंत्री प्रमोद सिंह ने लोकतांत्रिक तरीके से शाखा गठन के लिए शाखा अध्यक्ष एवम् मंत्री अपनी बधाई एवम शुभकामना दी। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवम् कर्मचारी उपस्थित रहे।

