ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
जौनपुर। नगर के प्रतिष्ठित राजा श्रीकृष्ण दत्त इंटर कॉलेज में एक समारोह कर हाई स्कूल व इंटर मीडिएट में सर्वाधिक अंक पाए छात्र/ छात्राओ को माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रबन्धक डॉ सत्य राम प्रजापति ने कहा कि सभी बच्चो को एक समान शिक्षा गुरुजन देते है अब बच्चो का टैलेंट है कि वह कितना प्राप्त कर लेते है जो। बच्चा कम नंबर पाया उसे हतोत्साहित होंने की आवश्यक्ता नही है उसे वर्तमान से सिख लेते हुए और श्रम करने की जरूरत है। प्रधानाचार्य डॉ संजय चौबे ने कहा कि छात्रों का संम्मान होने से उनका मनोबल बढ़ता है, और प्रेरणा मिलती है, उन्होंने बच्चो को शुभकामनाएं दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।डॉ प्रेम चंद, अशोक तिवारी, अशोक मिश्रा, उप प्रबंधक जियाराम यादव ने भी बच्चो को शुभकामनाएं दी।
हाई स्कूल में गरिमा यादव, अनामिका यादव, अलीशा, अंकिता, गौरव, प्रियांशु यादव, हर्ष यादव, इंटर मीडिएट में सुधांशु यादव, अब्दुल मलिक, रिया यादव, जैनब सिद्दीकी, रितिका शर्मा, कृतिका शाह, अदिति सिंह, मानवी सिंह, नेहा कन्नौजिया , पलक राय को अपने आपने कक्षाओं में अधिकतम अंक पाने के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अंजनी श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश सिंह, बृजभूषण यादव, नागेंद्र यादव, राजेश श्रीवास्तव, विनय ओझा, बिंदु सिंह, रंजना चौरसिया, श्रवण पांडेय आदि शिक्षकगण आदि उपस्थित रहे। संचालन डा विश्वनाथ यादव ने किया।

