वाराणसी में पिछले कई दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी तीखी धूप तो कभी हवा चल रही है। गर्मी भी महसूस हो रही है। मौसम में पिछले एक सप्ताह से ऐसा ही बदलाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को सुबह से ही बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है। नम पछुआ हवा भी चल रही है। इस वजह से मौसम खुशनुमा हो गया है। मौसम विभाग ने भी दो तीन दिन तक रूकरुक कर तेज हवा,बूंदाबादी की भी संभावना जताई है।

