मतदान कर्मी ने नहीं देखी लिस्ट, कहा एजेंट से पर्ची बनवाकर ले आओ तब मतदान करो

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। पारा क्षेत्र के एसबीएन कॉलेज पोलिंग बूथ पर भाग संख्या 505 पर तैनात मतदान कर्मी से आवास विकास कॉलोनी निवासी एक महिला मतदाता आधार कार्ड दिखाते हुए निवेदन करती रही लिस्ट में मेरा नाम देख लीजिए लेकिन मतदान कर्मी ने दोबारा 5:00 बजे आने के लिए कहा। सुबह के समय भाग संख्या 505 पर बिल्कुल भीड़ नहीं थी। साथ में तैनात महिला मतदान कर्मी ने भी पुरुष मतदान कर्मी से निवेदन किया कि लिस्ट में नाम देख लीजिए वापस मत करिए दूर से आई होगी लेकिन पुरुष मतदान कर्मी ने महिला मतदान कर्मी की भी बात अनसुनी कर दी। महिला मतदाता निवेदन ही करती रही। महिला मतदाता क्रम संख्या भी बता रही थी और आधार कार्ड भी दिखा रही थी। कह रही थी मेरा वोटर लिस्ट में नाम है। पुरुष मतदान कर्मी बार-बार एक ही रट लगाए रहा, बाहर जाकर एजेंट से पर्ची बनवाकर ले आओ तब मतदान करो। संयोग अच्छा रहा कि उसी समय ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय मतदान करने पहुंच गए और सारा नजारा देखते रहे मोबाइल ना होने के कारण वीडियो नहीं बना सके और फोटो भी नहीं ले सके। ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय, जिला संवाददाता प्रज्ञा पाण्डेय ने मतदान किया और घर वापस चले आए, समाचार लिखे जाने तक महिला मतदाता ने मतदान नहीं किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *