देश को दिशा देने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिकाः रमेश सिंह

ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संस्थान के विश्वसरैया संगोष्ठी हाल में शनिवार को राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषयक एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शाहगंज के विधायक रमेश सिंह ने कहा कि युवा भारत के शिल्पकार हैं। देश को दशा और दिशा देने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। विश्व के विकसित देशों में महत्वपूर्ण पदों पर बैठे भारतीय युवा हीं हैं। इसका मतलब हमारे देश की शिक्षा व्यवस्था में वह ताकत है। आज हमे इसका उपयोग राष्ट्र निर्माण के लिए करने की जरूरत है। उन्होंने अपने छात्र जीवन की चर्चा करते हुए कहा कि असली संस्कार घर से नहीं शिक्षा मंदिर से मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री माननीय नरेद्र मोदी के यंग इंडिया अभियान से ही विश्व में भारत को नई पहचान मिली है। इसके पीछे भी देश के युवाओं की कड़ी मेहनत है। संकायाध्यक्ष प्रो.बीबी तिवारी ने कहा कि युवा का मतलब ऊर्जा होता है। इतनी ऊर्जा किसी देश के पास नहीं है। इसका सकारात्मक लाभ देश को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता की दृष्टि से हमारा विश्वविद्यालय हर कसौटी पर खरा उतरा है। कौशल विकास केंद्र के समन्वयक और गणित के विभागाध्यक्ष डॉ राजकुमार ने कहा कि देश में राष्ट्र निर्माण करने वाली युवाओं की जरूरत है जिससे देश विकास की ऊंचाइयों को छू सके। उन्होंने निःशुल्क प्रेरणा कोचिंग और विश्वविद्यालय के कौशल विकास के निःशुल्क प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य के निर्देशन में हम लोगों को निशुल्क प्रशिक्षण दे रहे हैं। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक डॉ मनीष प्रताप सिंह ने और संचालन शुभम ओझा ने किया। इस अवसर पर डॉ मनीष कुमार गुप्ता, डॉ. सुनील कुमार, डॉ नृपेंद्र सिंह, डॉ मुनींद्र सिंह, डॉ सुरेंद्र सिंह, डॉ पीसी यादव, दीपक सिंह, विशाल यादव, सौरभ सिंह, प्रिंस त्रिपाठी आदि ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *