भारत विकास परिषद का 10वां दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न

ब्यूरो प्रमुख
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

जौनपुर भारत विकास परिषद का 10वा दायित्व ग्रहण एव पुरस्कार वितरण समारोह मंगलम मैरेज लान में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में आये प्रसिद्ध समाजसेवी विवेक सेठ मोनू जी एव विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संपर्क ब्रह्मानंद पेसवानी जी क्षेत्रीय महासचिव नवीन श्रीवास्तव जी प्रांतीय अध्यक्ष प्रवीण पटेल जी प्रांतीय महासचिव रवि प्रकाश जायसवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।सभी का स्वागत अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव ने किया। तत्पश्चात पिछले सत्र् 2022-23 में सम्पन्न हुए कार्यों का ब्योरा सचिव दिलीप जायसवाल ने प्रस्तुत किया।महिला संयोजिका बबिता जायसवाल ने सत्र में महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए कार्यों का ब्योरा दिया।कोषाध्यक्ष शरद साहू ने सत्र के दौरान हुए आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया।अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव ने संस्था द्वारा कराए गए विभिन्न कार्यो के लिए सभी प्रकल्प प्रमुखों को स्मृति चिन्ह एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
इसके बाद नए सत्र् 23-24 के लिए काशी प्रान्त से आये प्रान्तीय अध्यक्ष प्रवीण पटेल जी ने अध्यक्ष शिव कुमार सचिव पंकज सिंह महिला संयोजिका श्वेता अग्रहरी एव कोषाध्यक्ष शरद साहू को पद एव कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गयीं।तत्पश्चात अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता द्वारा अपनी कार्यकारिणी के सदस्यों को पद एव कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।प्रान्तीय महासचिव रवि प्रकाश जायसवाल ने 28 नए सदस्यों को पद एव कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।
मुख्य अतिथि विवेक सेठ मोनू ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति एवं मूल्यों पर आधारित यह संस्था समाज से वंचितों असहायों एव वनवासियों के लिये अच्छा कार्य कर रही हैं जहा हमारी जरूरत होगी हम संस्था के साथ तन मन धन से तैयार है। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय ब्रह्मानंद पेसवानी ने बधाई देते हुए कहा कि संस्था द्वारा कराए गए सभी कार्यों की सराहना की एव पूरे देश में परिषद द्वारा कराए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी । प्रांतीय अध्यक्ष प्रवीण पटेल को ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि परिषद का सत्र नवसंवत्सर से शुरु होता है और यह परिषद के पाँच सूत्रों पर कार्य होता है जो कि संपर्क, सहयोग, सेवा, संस्कार ,समर्पण है।प्रान्तीय महासचिव रवि प्रकाश जायसवाल ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि जौनपुर शाखा का कार्य हमेशा सराहनीय रहा है विगत वर्ष जौनपुर शाखा प्रांत में श्रेष्ठ शाखा सर्वश्रेष अध्यक्ष सर्वश्रेष्ठ सचिव सहित विभिन्न प्रकल्पो में भी सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्राप्त किया है।अंत मे अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता द्वारा स्वीकारोक्ति भाषण में कहा नशा मुक्ति पर कार्य करेगी।सहयोग संस्कार, सेवा,समर्पण, का आधार बिन्दु “सम्पर्क ” ही है।
विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से इस सत्र में अपने कार्यो द्वारा परिषद को नई ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास करूंगा। परिषद के मूल सिद्धांत एवं सूत्रों का पालन करते हुए सर्वश्रेष्ठ करने का प्रयास करुंगा। परिषद के कार्यो से प्रभावित होकर नई सदस्य श्रीमती रेनुका गुप्ता( ऊर्दू बाजार ) ने स्वेच्छापूर्वक नेत्रदान करने की इच्छा व्यक्त की।शाखाध्यक्ष शिव कुमार ने जल्द ही नेत्रदान प्रकल्प शुरू करने की बात कही।अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम् प्रदान किया ।कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष लोकेश साहू विक्रम गुप्ता भृगुनाथ पाठक ,सर्वेश जायसवाल , ब्रहमेश शुक्ला संतोष सिंह, संतोष त्रिपाठी, आशीष गुप्ता ,राधेरमण जायसवाल ,प्रदीप श्रीवास्तव ,नारायण दास,प्रदीप सिंह रिंकू, धर्मवीर जी, शिव प्रकाश मौर्या ,संदीप पांडे सुजीत गुप्ता, दिवाकर गुप्ता,प्रदीप जायसवाल , ,डॉ गौरव मौर्य ,अतुल सिंह ,ॠषि श्रीवास्तव ,शैलेन्द्र निषाद रमेश श्रीवास्तव अवधेश गिरी,संतोष अग्रहरि,सतेंद्र अग्रहरि,संजय अस्थाना, अजय सत्या एव विभिन्न संस्थाओं से आये तमाम लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन अतुल जायसवाल ने किया आभार कार्यक्रम संयोजक प्रभात भाटिया ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *