कुछ समय पहले अभिनेता अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर स्टारर वेब सीरीज द नाइट मैनेजर रिलीज हुई थी। यह सीरीज फैंस को खूब पसंद आई थी। इस सीरीज के दूसरे पार्ट को लेकर भी जानकारी सामने आ गई है। द नाइट मैनेजर, जॉन ले कैरे के इसी नाम के नॉवेल पर आधारित है। इस सीरीज को भव्य लोकेशन पर शूट किया गया है। पार्ट 1 के बाद फैंस को इसके दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार है। तो चलिए जानते हैं कि इसका अगला पार्ट कब रिलीज होगा।
क्या है अनिल कपूर का रोल
इस सीरीज में बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर हैं, जो एक हथियार डीलर की भूमिका निभाते हैं। साथ ही आदित्य रॉय कपूर एक अंतरराष्ट्रीय आर्म सिंडिकेट के बारे में जानकारी खोजने के लिए के लिए सरकार द्वारा लगाए गए एक एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं। यह सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 30 जून को रिलीज होगी। इस बात की जानकारी डिज्नी ने दी है।