मेदांता- द मेडिसिटी के वैस्कुलर सर्जरी विभाग के चेयरमैन डॉ. राजीव पारिख ने बताया कि हाइपरटेंशन का डायबिटीज से गहरा संबंध है। डायबिटीज के मरीजों को हाई ब्लड प्रेशर का खतरा काफी ज्यादा होता है। आइए जानते हैं कि डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या रिश्ता है?
डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर एकसाथ है खतरनाक
डॉ. राजीव पारिख ने बताया कि डायबिटीज की वजह से खून की नसों में थक्का जमना शुरू हो जाता है और यह नसों को सिकोड़ देती है। यह हाई ब्लड प्रेशर की शुरुआत का मुख्य कारण है।

