ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
जौनपुर माँ विन्ध्यवासिनी महोत्सव का शानदार आयोजन माँ आदि गंगा गोमती के पावन तट पर आयोजक ऐक्टर सर्वेश पाण्डेय (मुंबई) और संयोजक टी सीरीज के गायक राजेन्द्र सिंह “सुराज” द्वारा संपन्न हुआ । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद धनंजय सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में मुंबई से पधारे पाण्डेय स्टेट के प्रमुख एडवोकेट समरनाथ पाण्डेय और गहना कोठी के अधिष्ठाता व समाजसेवी विवेक सेठ मोनू उपस्थित रहे।
पूर्वांचल के विभिन्न जनपद के करीब 30 कलाकारों ने के एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी ।
कार्यक्रम की सफलता व भव्यता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह महोत्सव में पहुंचकर मां के समक्ष दीप प्रज्वलित कर अपनी शुभकामनाएं दी। सभी कलाकारों को सराहा साथ ही कार्यक्रम मे आये कलाकारो व समाज के संजग प्रहरी पत्रकार साथियो को सम्मानित भी किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में लोक गायक कलाकारों की प्रतिभा में कोई कमी नहीं है जरूरत है ऐसे लोगों को उचित मंच व सम्मान देने की जिससे कि वे अपने जिले के साथ साथ प्रदेश व देश का नाम रौशन कर सकें। आदि गंगा गोमती के तट पर आयोजित मां विन्ध्यवासिनी महोत्सव में जिस तरह से देश के मशहूर लोक व भक्ति गीत गायक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति मां के दरबार में पेश की वह सराहनीय है। इस तरह के आयोजन से कलाकारों में उत्साह होता है साथ ही स्थानीय लोगों को भी अपनी पुरानी परंपरा का बोध होता है समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम को संस्थाओं द्वारा आयोजित किए जाने चाहिए जिससे कि लोग आज के इस चकाचौंध भरी दुनिया और तड़क-भड़क से दूर अपनी पुरानी परंपराओं भक्ति गीतों माता के भजन से लोगों को जागृत किया जाए प्राय गांव में इस तरह के आयोजन अभी देखने को मिल रहे हैं लेकिन वह शहर से विलुप्त हो रही हैं ऐसे में आयोजकों द्वारा यह महोत्सव सराहनीय कदम है। अगले वर्ष इससे बेहतर प्रोग्राम हो इसकी कामना करता हूं।इस अवसर पर समाजसेवी मुन्ना ओझा, दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष अनिल अस्थाना सचिव मोतीलाल, आचार्य रजनीकांत द्विवेदी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ के पूर्व अध्यक्ष हसनैन कमर दीपू व विश्व प्रकाश श्रीवास्तव ,दीपक सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

