ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव जौनपुर। मीरगंज थाना अंतर्गत कमासिन नरवापर गांव में गुरुवार को दिन में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां चाचा ने अपने भतीजे को आम तोड़ने की विवाद को लेकर बल्लम से मारा जिससे भतीजे की मौत हो गई ।मामला विवादित भूमि पर आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में खुनी संघर्ष हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर बल्लम से हमला कर दिया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। दोनों पक्ष से कुल चार लोग घायल हैं। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। कमासिन गांव निवासी 38 वर्षीय गिरिजाशंकर प्रजापति का अपने चाचा से विवादित जमीन पर आम तोड़ने को लेकर विवाद हो गया। इसी बात को लेकर गुरुवार सुबह दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई। इसी दौरान आरोप है कि चाचा व उसके परिजन ने बल्लम से हमलाकर गिरिजाशंकर प्रजापति, रुद्र प्रताप प्रजापति व रामजीत प्रजापति को घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल भेज दिया। जहां इलाज के दौरान गिरिजाशंकर प्रजापति की मौत हो गई। रुद्र प्रताप व रामजीत की हालत गंभीर बनी हुई है। दूसरे पक्ष से दो लाेग भी घायल हुए। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मीरगंज बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि एक पक्ष से तीन और दूसरे पक्ष से दो लोग घायल हैं। एक व्यक्ति की जिला अस्पताल में मौत हो गई। दोनों पक्ष से तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाई किया जा रहा है।घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है अभी कोई भी आरोपित गिरफ्तार नही है।

