गोरखपुर* पुलिसगोरखपुर।बताते चलें कि सहजनवा थाना क्षेत्र के अंकुर उद्योग में जयप्रकाश यादव विगत 2 वर्षों से टेक्नीशियन का काम करते थे।बृहस्पतिवार को दोपहर में ड्यूटी के दौरान जयप्रकाश यादव के गले में सरिया घुस गया।जहाँ आनन-फानन में फैक्ट्री के लोगों द्वारा उसे इलाज के अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।जानकारी के अनुसार जयप्रकाश यादव सीहापार थाना सहजनवा के रहने वाले हैं विगत 2 वर्षों से वह अंकुर उद्योग में टेक्नीशियन का काम करते थे।मृतक के दो बच्चे हैं।जिसमें 8 साल का बड़ा लड़का और छोटा लडका 6 साल का है।चार भाइयों में मृतक सबसे बड़ा था और काम करके अपना और अपने परिवार का जीवन यापन करता था वही पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में लगी हुई है।

