नंदिनी के माध्यम से बहनें जिस कार्य को करने जा रही हैं वह बड़ा कार्य है:शंकर कुमार सान्याल

नंदिनी के माध्यम से बहनें जिस कार्य को करने जा रही हैं वह बड़ा कार्य है:शंकर कुमार सान्याल
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
नई दिल्ली। नंदिनी लोकमित्र शिविर का दूसरे दिवस परिसर के एक बड़े हाल में नंदिनी परिवार का स्वागत हरिजन सेवक संघ की ओर से सचिव उर्मिला बहन ने करते हुए कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि इस पावन धरती पर काम करने का मौका मिला है।बहनों को अपने जो प्रकृति के दिए हुए गुण हैं उनको बढ़ाना चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर कुमार सान्याल ने कहा कि नंदिनी के माध्यम से बहनें जिस कार्य को करने जा रही हैं।वह बड़ा कार्य है। उपाध्यक्ष नरेश यादव गुजरात के राजू भाई परमार दिल्ली के भगवान शर्मा, हरियाणा के जगदीश चौधरी।, बांदा के शिवविजय भाई, सुंदर लाल।सुमन , सुरेश शुक्ला।,।बृजेश भाई, के अलावा अध्यक्ष कुसुम जौहरी, जयवंती शिवकंद, बंगाल की शिखा सान्याल, शिवबिजय, डा अंसार अली ,सविता मालपानी, बिहार की राजोदेवी बरेली रीतू शर्मा , चिन्मई राउत , मोती लाल नेहरू कालेज की पूर्णिमा मौर्य सौम्या काशी विद्यापीठ की वर्षा , ने अपनी बात रखी। पदम श्री उमाशंकर पांडे ने अपना उद्बोधन किया। पदमश्री इंद्र उदयन वाली इंडोनेशिया ने भी नंदिनी परिवार को आशीर्वाद दिया। डा रीता ने नंदिनी बहनों को संबोधित किया। संचालन डा भारती देवी ने किया और आभार बृजेश कुमार ने दिया।विनोबा विचार प्रवाह के सूत्रधार रमेश भइया ने उक्त जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *