ब्यूरो प्रमुख
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
*परीक्षा संबंधी उत्तर कुंजी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में संचालित बी.ए., बी.एससी. बी.काम., बी.एससी.एजी. बी.बी.ए., बी.सी.ए. द्वितीय सेमेस्टर एवं बी.बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर की सम्पन्न हुई परीक्षा- 2023 की उत्तर कुंजी विश्वविद्यालय की वेबसाइट- www.vbspu.ac.in पर अपलोड कर दी गयी है।
यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति हो तो वह 04 अक्टूबर 2023 के सायं 5.00 बजे तक सम्बन्धित अभिलेखों / साक्ष्यों की पठनीय प्रति की पीडीएफ के साथ अपनी आपत्ति ई-मेल examcontroller 18219@gmail.com पर भेज सकते हैं। उपर्युक्त माध्यम के अतिरिक्त अन्य किसी माध्यम से भेजी गयी आपत्ति एवं निर्धारित तिथि / समय के उपरान्त प्राप्त आपत्ति अथवा सम्बन्धित साक्ष्य संलग्न न होने की दशा में प्राप्त आपत्ति पर विचार नहीं किया जायेगा। यह जानकारी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने दी है।
*#* एम.एड.में प्रवेश हेतु प्रथम काउंसलिंग 9 अक्टूबर से
जौनपुर। एम.एड. पाठ्यक्रम सत्र 2023-25 में प्रवेश हेतु 05 सितंबर 2023 को सम्पन्न प्रवेश परीक्षा का परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाईट पर 20 सितम्बर 2023 को अपलोड हो गया है। उक्त पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रथम काउंसिलिंग 9 और 10 अक्टूबर 2023 को पूर्वाह्न 10 बजे से विश्वविद्यालय परिसर के इंजीनियरिंग संस्थान के विशेश्वरैया हाल में होगी।
अभ्यर्थी अपना काउंसिलिंग पत्र 05 अक्तूबर 2023 से विश्वविद्यालय की वेबसाईट पर उपलब्ध लिंक से डाउनलोड कर सकते है। साथ ही यह भी निर्देशित किया जाता है कि प्रपत्र “क” एवं “ख” विश्वविद्यालय की वेबसाईट से डाउनलोड कर सम्बन्धित प्रपत्रों की प्रतियां काउंसिलिंग पत्र / काउंसिलिंग हेतु जारी दिशा-निर्देश प्रपत्र में दिये गये निर्देशों के अनुसार पूरित कर काउंसिलिंग स्थल पर उपस्थित हों। उक्त समस्त जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाईट पर उपलब्ध है।

