-स्वच्छता ही सेवा-नुक्कड़ नाटक से बच्चों ने दिया स्वच्छता का संदेश-
-विज्ञान नगरी में नुक्कड़ नाटको के साथ हुआ स्वच्छता पखवाडा़ कार्यक्रमों का समापन-
-विज्ञान नगरी में धूमधाम सेमनी गांधी व शास्त्री जयंती-
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ- स्वच्छता पखवाड़ा एवं स्वच्छता दिवस’ के कार्यक्रमों की श्रृंखला में अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमें महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंतघ बडे़ ही धूमधाम के सार
थ मनायी गयी। जयंती के उपलक्ष्य में, विज्ञान नगरी, लखनऊ द्वारा स्काउट गाइड शिविर एन.एस. एस. शिविर, हैण्ड वाशिंग कार्यशाला, क्विज प्रतियोगिता ‘स्वच्छता मिशन’ पर फिल्म शो व नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया। जिसमें बडी़ संख्या में स्कूली बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में भा लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र, उपहार मेडल आदि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

