हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस, राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की 154वीं तथा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 120वीं जन्म जयंती अवसर पर “श्रद्धापूर्ण पुष्पांजलि” आयोजन
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। संपूर्ण विश्व कर रहा है गांधी जी की विचारधारा एवं शास्त्री जी के सादे जीवन, उच्च विचार का अनुसरण – हर्षवर्धन अग्रवाल |
02.10.2023, लखनऊ | हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस, राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की 154वीं तथा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 120वीं जन्म जयंती अवसर पर “श्रद्धापूर्ण पुष्पांजलि” का आयोजन ट्रस्ट के इंदिरा नगर स्थित कार्यालय, 25/2G, सेक्टर-25 में किया गया | कार्यक्रम में हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी श्री हर्ष वर्धन अग्रवाल, न्यासी डॉ रूपल अग्रवाल, ट्रस्ट के आंतरिक सलाहकार समिति के सदस्य श्री ए के जायसवाल, श्री सौरभ जायसवाल व स्वयंसेवकों ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी तथा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी |
इस अवसर पर हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी हर्ष वर्धन अग्रवाल ने कहा कि ” आज अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी वी सच्चे राजनेता श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्म जयंती पर उन्हें शत-शत नमन | राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री कोई साधारण व्यक्ति नहीं हैं । संपूर्ण विश्व में गांधीजी की विचारधारा तथा श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के सादे जीवन उच्च विचार का अनुसरण किया जाता है | आज हमको संकल्पित होकर इन महापुरुषों के विचारों एवं आदर्शों का अनुसरण करते हुए अपने जीवन में नित्य कर्तव्यों का पालन सुनिश्चित करना चाहिए तथा निरंतर सत्य एवं अहिंसा के पथ पर आगे बढ़ना चाहिए जिससे समाज, प्रदेश तथा देश का विकास तीव्र गति के साथ संभव हो सके ।

