पुत्रों की दीर्घायु के लिए किया जियुतिया माता का पूजन अर्चन

ब्यूरो प्रमुख
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

पुत्रों की दीर्घायु के लिए किया जियुतिया माता का पूजन अर्चन

पवित्र नदी ,तालाब के किनारे बाजे गाजे के साथ समूह में पहुँची महिलाएं

जौनपुर पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में लोक आस्था का पर्व जीवित्पुत्रिका का पूजा अर्चना धूमधाम से माता बहनों द्वारा किया गया। जीवित्पुत्रिका का निर्जला ब्रत रखते हुए शुक्रवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने सायं 4 बजे पवित्र नदी व तालाब के किनारे पहुँच कर पूजन अर्चन किया। थाल में पांच फल, मिष्ठान,वस्त्र आदि के अलावा पूजन सामग्री लिए डीजे की धुन पर भजन गाती समूह में पहुंची महिलाओं ने जियुतिया माता की कथा का श्रवण कर हवन करते हुए अपने पुत्रों की दीर्घायु का आशीर्वाद मांगा।इसी प्रकार नगर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित शगुन पैलेस के सामने व्रती माताओ ने विधि विधान से माता की पूजा किया इसी क्रम में क्षेत्र के शेरवा गांव स्थित पावन हनुमानगढ़ी धाम के तालाब किनारे आस पास के कई गांवों की महिलाओं ने पूजन अर्चन किया देर रात तक सोहर,पचरा और भजन के मधुर स्वर सुनायी देते रहे। व्रत के बारे में ऐसी मान्यता प्राचीन काल से प्रचलित है कि जिन लोगो को पुत्र होते है।वही ये व्रत कर सकती है।साथ ही इस व्रत के करने से लोगो को पुत्र की प्राप्ति होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *