वृद्ध की सिर कूचकर निर्मम हत्या सहित कई घटना

ब्यूरो प्रमुख
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

वृद्ध की सिर कूचकर निर्मम हत्या

सूचना पर पहुची पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुटी।

जौनपुर नेवढ़िया थाना क्षेत्र के दीपापुर गाँव मे बीती रात डिंगुर शर्मा 80 वर्ष की ईट से सिर कूचकर हत्या कर दी गई।वही सूचना पर पहुची पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।
थाना क्षेत्र के दीपापुर गाँव निवासी 80 वर्षीय डिंगुर शर्मा पुत्र स्व विश्वनाथ पुस्तैनी घर से लगभग 500 मीटर दूर अपने खेत मे एक टीनशेड का छोटा सा कमरा बनाकर अकेले रहते थे।वही बीती रात किसी अज्ञात हमलावरों ने वृद्ध डिंगुर की ईंट से सिर कूच कर हत्या कर दी।सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए खेत के तरफ गए तो डिंगुर शर्मा का शव कमरे के बाहर खेत मे पड़ा देख अचंभित रह गए।सिर पर ईंट से कई बार किये गए थे।वही ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों को दिया परिजन रोते विलखते मौके पर पहुचे धीरे धीरे ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई,ग्रामीणों घटना की सूचना 112 को दिया।सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।वही सूचना पर फॉरेन्सिक टीम ने भी पहुचकर आवश्यक जांच पड़ताल किया।घटना स्थल पर एसपी ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं चोभ सिंह ने पहुचकर जायजा लिया।वही मृतक के भतीजे ओमप्रकाश शर्मा ने अज्ञात के खिलाफ लिखित तहरीर दिया है।जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई।ग्रामीणों के मुताबिक मृतक बहुत ही सरल स्वभाव के थे पता नही किस कारण से किसी ने ऐसे निहायत सीधे साधे व्यक्ति की हत्या कर दी
मृतक की शादी भी नही हुई थी भतीजे का परिवार पुस्तैनी घर पर रहता था वही मृतक अकेले अपने ही खेत मे टिन सेड रखकर गुजर बसर करते थे गाँव मे मांगकर किसी तरह खाते पीते थे किसी से भी उनका कोई अनबन नही था।इस संबंध में थानाध्यक्ष नेवढ़िया अश्वनी कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ब्यूरो प्रमुख
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने लगाई फाँसी

जौनपुर बरसठी थाना क्षेत्र के चतुर्भुजपुर गांव में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली।सूचना मिलने पर पहुँची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव की 38 वर्षीय सरिता देवी अपने टीनशेड में मंगलवार शाम को फांसी लगा ली।
बताया जाता है कि महिला दवा के लिए अपने पति जसवंत पटेल के साथ मड़ियाहूं गयी थी।वहां से आने जांच कराने के बाद दवा लेकर घर पहुँची।उसके बाद उसका पति बाजार चला गया औऱ बच्चे बकरी चराने चले गये।वापस आने के बाद महिला फांसी पर लटक रही थी।सूचना उसके मायके नेवढ़िया थाना क्षेत्र के लाखापुर गांव में देने के साथ ही पुलिस को सूचना दी।

ब्यूरो प्रमुख
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

ट्रक -ट्रेलर भिड़ंत में फर्नीचर की दुकान में घुसा ट्रक तीन घायल,एक गम्भीर

जौनपुर प्रयागराज हाइवे पर बुधवार भोर में समाधगंज बाजार में हुई दुर्घटना

जौनपुर सिकरारा थाना अंतर्गत प्रयागराज हाइवे पर बुधवार भोर में समाधगंज बाजार में तेज रफ्तार ट्रक और ट्रेलर की आमने सामने की भिड़ंत के बाद अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे छप्पर में चल रही फर्नीचर की दुकान में घुस गया।दुकान में सो रहे एक बच्चे व महिला के साथ साथ ट्रेलर चालक घायल हो गए। घायलों को रात में जिलाअस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ बच्चे की हालत गम्भीर बनी हुई है।दोनो वाहनों की टक्कर में ट्रेलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर बीच सड़क पर बंद हो गया जिससे थोड़ी देर तक आवागमन अवरुद्ध रहा। मौके पर पहुंची पुलिस क्रेन मंगा कर आवागमन बहाल कराया।
जानकारी के अनुसार उक्त बाजार के महादेव गौतम छप्पर में फर्नीचर की दुकान चलाते है। दुकान से आठ सौ मीटर दूर उनका मकान है।मंगलवार को वे बाहर गए थे दुकान पर उनका बड़ा बेटा बिन्देश,छोटा बेटा रत्नेश ,बेटी पूजा ,पत्नी उर्मिला व बिन्देश की पुत्री दिव्या,रमन,शिखा परिवार के सात लोग उक्त छप्पर में सोए थे।रात दो बजे फर्रुखाबाद से आ रहा आलू लदा ट्रक देवरिया से गिट्टी लेने रींवा जा रहे ट्रेलर से भिड़कर अनियंत्रित होकर उक्त छप्पर में घुस गया।ट्रक के धक्के से रत्नेश 12 वर्ष के सिर में गम्भीर चोट आई और पैर टूट गया जबकि उनकी मां उर्मिला 45 को भी चोट लगी बाकी सभी को हल्की फुल्की चोटें आई।ट्रेलर चालक राजन निवासी निचलौल को भी चोट लगी।मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश सिंह ने घायलों को एम्बुलेंस से जिलाअस्पताल भेजवाया जहाँ रत्नेश की स्थिति गम्भीर बनी हुई है। महादेव के बेटे बिन्देश ने बताया कि ट्रक के धक्के से फर्नीचर की दुकान में निर्मित,अर्ध निर्मित बेड,सिंगारदान व अन्य फर्नीचर के अलावा एक बाइक व तीन साइकिल लगभग चार लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ हैं।ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि बिन्देश ने सुबह तहरीर दी है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ब्यूरो प्रमुख
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों की गोली से शिक्षा मित्र घायल

जौनपुर बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के मुरादपुर कोटिला मोड़ पर पहले से घात लगाकर बैठे तीन की संख्या में बदमाशों ने बदलापुर से घर ऊदपुरगेल्हवा गाँव जा रहे शिक्षा मित्र अनीश सिंह पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर मौके से फरार हो गये। घटना बुद्धवार रात्रि साढ़े दस बजे के आस पास की है। घायल शिक्षा मित्र का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
ग्राम ऊदपुरगेल्हवा निवासी शिक्षामित्र अनीश सिंह का पट्टीदारी जमीनी विवाद गाँव के रमाशंकर सिंह, नरसिंह बहादुर सिंह आदि के बीच वर्षों से चला आ रहा है। जिसका मुकदमा एस यू सी कोर्ट में लम्बित है। शिक्षा मित्र अनीश सिंह का आरोप है कि वह मंगलवार रात्रि में साढ़े दस बजे के आस पास अपनी माँ का दवा लेकर घर जा रहे थे। शमीर सिंह उनका पीछा करते चल रहे थे। वह जैसे ही मुरादपुर कोटिला मोड़ के पास पहुंचे कि नरसिंह बहादुर सिंह, शमीर सिंह पुत्र नरसिंह बहादुर सिंह व रमाशंकर सिंह एक राय होकर उन्हें घेर कर भद्दी भद्दी गाली गलौज देने लगे। आरोप है कि जबा शिक्षामित्र ने इसका विरोध किया तो रमाशंकर सिंह के ललकारने पर नरसिंह बहादुर सिंह ने उन पर फायर कर दिया। जान बचाने के लिए वह भाग रहे थे कि दाहिने हाथ में गोली लगने से वह बुरी तरह घायल हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय , सीओ अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुँच गये। घायला अवस्था में उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहाँ प्रथम उपचार करने के बाद डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहाँ उनका इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रकरण संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। फिर भी केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *