विजय दशमी के अवसर पर मेडिकल एवं रेलवे कर्मियों को सम्मानित किया गया

विजय दशमी के अवसर पर मेडिकल एवं रेलवे कर्मियों को सम्मानित किया गया

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। अनाम प्रेम के संवाहक आनंद सिंह द्वारा संजय मल्होत्रा हमनवा के कुशल संचालन में विजय दशमी के अवसर पर स्वास्थ कर्मिओ को के जि एम यू में और चयनित रेल कर्मिओं को चारबाग रेलवे स्टेशन पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्टैशन निदेशक आशीष सिंह,वरिष्ठ मंडल वाणीज्य प्रबंधक रेखा शर्मा और मंडल रेल प्रबंधक मनीष थपालियाल मौजूद थे। सभी विभागों से चयनित कर्मिओं को सम्मान स्वरूप शाल, वस्त्र, पुष्प गुछ व मिष्ठान दिये गए। आशीष सिंह ने इस अनूठी परंपरा के लिए आयोजक की प्रशंसा की। डी आर एम ने सभी कर्मिओं को बधाई देते हुए सभी को विजय दशमी की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी। आनंद सिंह ने इस सम्मान को संविधान के कर्तव्य से जोड़ा। संजय मल्होत्रा हमनवा ने अधिकारियों व कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *