थाना अलीगंज पुलिस टीम द्वारा नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी व पीछा करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। पुलिस आयुक्त लखनऊ, एस0बी0 शिरडकर के आदेशानुसार अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही एवं वांछित / वारंटी के विरूद्ध गिरफ्तारी अभियान के क्रम में आकाश कुलहरि श्रीमान् संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय, एस0एम) कासिम आब्दी पुलिस उपायुक्त उत्तरी, अभिजित आर शंकर अपर पुलिस उप आयुक्त उत्तरी लखनऊ के निर्देशन मे व आशुतोष कुमार सहायक पुलिस आयुक्त अलीगंज के मार्ग दर्शन में नागेश उपाध्याय प्रभारी निरीक्षक अलीगंज जनपद लखनऊ के नेतृत्व में अलीगंज पुलिस द्वारा दिनांक 26.10.23 को 01 नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

अपराध का संक्षिप्त विवरण बताते हुए पुलिस ने कहा कि

दिनांक 24.10.23 वादी मुकदमा द्वारा लिखित तहरीर दी गयी कि मेरी नाबालिग पुत्री के साथ एक लड़के द्वारा जबरन छेडखानी व पीछा किया जा रहा है तथा मना करने पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी जा रही है, उक्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 321/ 23 धारा 354/354घ /504/506 भादवि व 7/8 पोक्सो एक्ट विरूद्ध सैय्यद सिजान अब्बास पंजीकृत किया गया, उक्त घटना मे प्रभारी निरीक्षक अलीगंज द्वारा संज्ञान में लेकर नामित अभि0 की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को मामूर किया गया, पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र मे भ्रमणशील होकर पतारसी सुरागरसी करते हुए दिनांक 26.10.23 को यादव होटल बंधा रोड मोड़ अलीगंज से अभि० सैय्यद सिजान अब्बास उर्फ गर अब्बास पुत्र सईद अब्बास नि0 456/ 294 सज्जाद बाग कालोनी थाना ठाकुरंगज जनपद लखनऊ मूल पता- ग्राम इटौरा थाना समनपुर जनपद अम्बेडकरनगर उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। अभि0 उपरोक्त के विरूद्ध जनपद लखनऊ व आस पास के थाना क्षेत्रो मे पंजीकृत अभियोगो के बारे मे जानकारी करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *