इंस्पेक्टर विद्यासागर पाल ने शहीद परिवारों को मिठाई भेंटकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। हरदोई जनपद के पचदेवरा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर पाल ने इस दीवाली को खास बनाने के लिए धनतेरस पर इलाके में शहीद जवानों के परिजनों से दिवाली पर्व पर मिलकर दुःख-दर्द बांटा है। देश के लिए शहीद हुए जवानों के घर जाकर उनके परिजनों के साथ दुःख साझा किया और शहीद जवानों द्वारा देश के लिए दिए गए अतुल्य योगदान को याद कर उनको नमन किया।
क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी 21/20/1962 की लड़ाई में शहीद हुए राजपाल सिंह की पत्नी धारा शीला से एवं कुरारी के शहीद बाबू सिंह 10/12/1971 की लड़ाई में शहीद हुए उनकी पत्नी सुधा, पत्योरा के शिवरतन राजपूत रेजिमेंट जोकि 28/11/1971 की लड़ाई में शहीद हुए, शहीद के पुत्र वीरपाल सिंह से उनका हालचाल पूछते इंस्पेक्टर ने शहीद परिवारों को मिठाई देकर दिवाली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान शहीद परिवार भी भावुक हो गए।दीपावली खुशियों का त्योहार है, अंधकार पर प्रकाश के विजय का प्रतीक है। हम दीपों से अपने घरों को प्रकाशित करते हैं। खुशी के इस मौके पर हम अपने उन बलिदानियों को नहीं भूलें जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके घर भी होली-दिवाली होती थी लेकिन यह सब उन्हें नसीब कहां था। उनकी नजरें तो उन टेढ़ी नजरों को ढूंढ़ती रहती थी जो भारत माता की तरफ उठती थी। उनके प्रति भी हमारा कर्तव्य बनता है। वे अपने हिस्से का वह काम कर गए कि अमर हो गए। तो इस दिवाली हम सब मिलकर उनके नाम पर एक दीया जलाने का संकल्प लें।

