थाना पीजीआई पुलिस टीम द्वारा 03 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। एस0बी0 शिरडकर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ, आकाश कुलहरी संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय व पुलिस उपायुक्त क्राइम, आशीष श्रीवास्तव पुलिस उपायुक्त पूर्वी व सै० अली अब्बास अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी के निर्देशन में एवं पंकज कुमार सिंह सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट लखनऊ के कुशल पर्यवेक्षण में ब्रजेश चन्द तिवारी प्रभारी निरीक्षक थाना-पीजीआई के नेतृत्व में में नि० अमित कुमार सिंह मय हमराह उ0नि0 विकास कुमार तिवारी, उ0नि0 अवनीश कुमार, उ0नि0 गणेश सिंह, हे0का0 रामू यादव, का० अंकुर चौधरी, का० रविन्द्र कुमार के रवाना होकर संदिग्ध की तलाश, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति व वाहन व थाना स्थानीय पर चोरी से संबंधित मुकदमे के अज्ञात अभियुक्तों की तलाश/पतारसी में मामूर होकर चिरैया बाग अण्डर पास तिराहे पर मौजूद थे। जरिये मुखबिर सूचना मिली कि साहब आपके क्षेत्र में घर में चोरी करने वालो की जो फुटेज आपके द्वारा दिखायी गयी थी, उस हुलिया के मिलते जुलते 03 लड़के एक कार में शहीद पथ के किनारे खुले मैदान में कार के अन्दर बैठे हैं इस सूचना पर हम पुलिस वाले मुखबिर द्वारा बतायी गयी गाडी के नजदीक पहुंच कर गाडी को चारो तरफ से घेर कर गाडी के अन्दर बैठे तीनो व्यक्तियों को बाहर निकलने पर नाम पता पूछा गया तो एक ने अपना नाम मोहम्मद फहीम हाशमी उर्फ गाजी उम्र लगभग 29 वर्ष पुत्र मोहम्मद मुस्तकीम हाशमी, निवासी मकान नंबर 532 ग/182 चर्च रोड, देवलोकपुरी कॉलोनी, थाना अलीगंज, जनपद लखनऊ, दूसरे अपना नाम दीपक शर्मा उम्र लगभग 25 वर्ष, पुत्र सुरेंद्र शर्मा, निवासी 525 क/ 210 पुराना महानगर, फात्मा अस्पताल के पीछे, थाना महानगर, लखनऊ व तीसरे व्यक्ति ने अपना नाम मोहम्मद आमिर उम्र लगभग 22 वर्ष पुत्र मोहम्मद हारुन, निवासी कुरेशी मार्ग, महमूदाबाद, निकट आजाद मार्केट, थाना महमूदाबाद, सीतापुर बताया जिनको मुखबिर की सूचना पर चिरैयाबाग नहर के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की
जा रही है।

