अपोलोमेडिक्स अस्पताल ने कराया वार्षिक वॉकथॉन का आयोजन
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल लखनऊ ने अपने वार्षिक वॉकथॉन, “आओ चलें” के दूसरे सीज़न का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस वॉकथॉन में 4000 से अधिक लोगो ने भाग लिया | इस कार्क्रम की शुरवात अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल से फ्लैग दिखा के की गई। इस वॉकथॉन में हर आयु के लोगो ने बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया |
“आओ चलें – स्वस्थ रहें; मधुमेह से लड़ें” के नारे के साथ, अपोलोमेडिक्स अस्पताल का लक्ष्य इस हेल्थ वॉक को जागरूकता का माध्यम बनाना है, जो लखनऊ वासियों के बीच स्वास्थ्य और फिटनेस की संस्कृति को बढ़ावा देती है।
“आओ चलें” वॉकथॉन में सभी वर्ग के लोगो ने भाग लिया। अपोलोमेडिक्स के एमडी और सीईओ डॉ. मयंक सोमानी ने इस आयोजन के लिए अपने उत्साह को व्यक्त करते हुए कहा, “यह हेल्थ वॉक अपने स्वास्थ्य को ठीक रखने का जश्न है और इसे सफल बनाने के लिए आप सभी का धन्यवाद।”
हमे उम्मीद है कि इस पहल से न केवल स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा मिलेगा बल्कि समुदाय को भी कल्याण की भावना से जोड़ा जा सकेगा।
डॉ. मयंक सोमानी ने आगे कहा, “हम मानते हैं कि स्वस्थ समाज के लिए सामुदायिक जुड़ाव की शक्ति है। ‘आओ चलें’ सभी के लिए एक साथ आने और अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का अवसर था।”

