जौनपुर 02 दिसम्बर 2023 (सू0वि0)- जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनुज कुमार झा के द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय शाहगंज (भादी) में बने बूथ संख्या 204, 205, 206, 207, 208 का निरीक्षण किया गया

जौनपुर 02 दिसम्बर 2023 (सू0वि0)- जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनुज कुमार झा के द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय शाहगंज (भादी) में बने बूथ संख्या 204, 205, 206, 207, 208 का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान बूथ संख्या 207 में फार्म कम पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बीएलओ और सुपरवाइजर को नए फॉर्म बढ़ाने के निर्देश दिए। सर सैयद अहमद इंटर कॉलेज सबरहद में बने बूथ संख्या 233, 234, 235, 236 का निरीक्षण किया और बूथ संख्या 236 एवं 234 में सर्व कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी बीएलओ से कहा कि अधिक से अधिक संख्या में महिला मतदाता एवं 18-19 वर्ष से ऊपर के युवाओं/युवतियों मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करने का कार्य करें। सभी बीएलओ को निर्देशित किया कि सर्वे सूची की समीक्षा करें और जिन जिन का फॉर्म नहीं आया है फार्म प्राप्त कर उसे अपलोड कराए।
इस दौरान जिलाधिकारी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय शाहगंज (भादी) में कक्षा सात के बच्चों से विज्ञान के प्रश्न पूछे और अध्यापकों को निर्देशित किया कि बच्चों को अधिक से अधिक अभ्यास कराया जाए। सर सैयद अहमद इंटर कॉलेज सबरहद में उन्होंने बच्चों के उपस्थिति रजिस्टर अध्यापकों की उपस्थिति रजिस्टर मिड डे मील सहित आने की जानकारी ली।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी शाहगंज सहित अन्य सभी बीएलओ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *