दूरस्थ गांवों में लोगों के साथ त्योहार मनाना और उनकी यथोचित सेवा करना पुनीत कार्य:जेल अधीक्षक मिजाजी लाल

दूरस्थ गांवों में लोगों के साथ त्योहार मनाना और उनकी यथोचित सेवा करना पुनीत कार्य:जेल अधीक्षक मिजाजी लाल

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

शाहजहांपुर। जय प्रभा कुटीर छीतेपुर शाहजहांपुर में मनाई गई मकर सक्रांति, सभी ने खाई खिचड़ी। गांव की जरूरतमंद महिलाओं और बुजुर्गों को बांटे गए ऊनी वस्त्र और बच्चों को मिले गरम टोपे। विनोबा सेवा आश्रम की संरक्षक विमला बहन ने मकर सक्रांति के पर्व की महत्ता बताते हुए सभी आगंतुकों का स्वागत किया। गत वर्ष ग्रामवासियों ने रोजा के थानाध्यक्ष के बी सिंह के साथ मकर सक्रांति मनाई थी। इस बार आज के पावन पर्व को मिजाजी लाल जेल अधीक्षक के साथ मनाने का अवसर प्राप्त होना सौभाग्य की बात है। गांव की ओर से पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह ने उनके कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिजाजी लाल ने कहा कि दूरस्थ गांवों में लोगों के साथ त्योहार मनाना और उनकी यथोचित सेवा करना पुनीत कार्य है। राहुल शर्मा, पंकज शर्मा,आदेश शर्मा बुलंदशहर ने बुजुर्गों को शाल श्यामा यादव ने महिलाओं को वस्त्र, युवतियों को चप्पल, आदि पहनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *