महिलाओं ने आशीर्वाद के रूप में जलाए दीपक और मोमबत्तियां और दिया 400 पार का आशीर्वाद

महिलाओं ने आशीर्वाद के रूप में जलाए दीपक और मोमबत्तियां और दिया 400 पार का आशीर्वाद

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। वोट फॉर मोदी कैंपेन के तहत बीजेपी की उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य नेत्री सरोज सिंह ने गांव के समुदाय में बांटे कैलेंडर और महिलाओं ने कैंडल जलाकर विकास रथ में अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी के रूप में आने की ईश्वर से कामना दीपक और कैंडल जलाकर आशीर्वाद के रूप में सभी के जीवन में प्रकाश फैलाने हेतु आभार प्रकट किया।
भाजपा नेत्री सरोज सिंह ने महिलाओं को पिछले वर्षों केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई योजनाओं के बारे में बताया। फिर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ हो, बेटियों के लिए जीवन बीमा हो ,आंगनवाड़ी और एनम कार्यकर्ता द्वारा प्रसूति के समय से लेकर मिलने वाली आर्थिक सहायता, बेटियों हेतु सुकन्या समृद्धि योजना,बेटियों को पढ़ाने हेतु निशुल्क शिक्षा की सहायता, बड़े होने पर निशुल्क विवाह की सहायता घर में उज्वला के तहत गैस सिलेंडर ,गांव और मोहल्ला में स्ट्रीट लाइट और छोटे घरों के रूप में पक्की छत ,घरों में शौचालय महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनवाना ,महिलाओं को समूह के माध्यम से प्रगति की योजनाओ के बारे में बताना तथा साथ ही उन्नत खेती को और जैविक खेती को प्रोत्साहन देने के लिए ड्रोन दीदी तथा लखपति दीदी जैसी संकल्पना के बारे में सरोज सिंह ने ग्रामीणों को समझाया और अबकी बार 400 बार का नारा सभी ने मिलकर लगाया। लोकसभा क्षेत्र लखनऊ के बीकेटी ब्लॉक में समाज के विभिन्न क्षेत्रों के लिए विभिन्न वर्गों के लिए काम करने वाली नेत्री सरोज सिंह ने ग्राम वासियों के साथ मिलकर योजनाओं के कैलेंडर और महिलाओं के जीवन में सुविधाओं का प्रकाश फैलाने हेतु दीपक और कैंडल प्रज्वलित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *