जनपद जौनपुर/थाना जाफराबाद (प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप मा० न्यायालय द्वारा 05 अभियुक्तो को आजीवन कारावास की सजा व 12-12 हजार रूपये अर्थदण्ड)
ब्यूरो चीफ आर एल पांडेय
लखनऊ। जनपद जौनपुर पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप मा० न्यायालय जनपद जौनपुर द्वारा थाना जाफराबाद पर पंजीकृत अभियोग में धारा 302/149/147/504 भादवि के अन्तर्गत अभियुक्त 1 नवनीत 2 अजीत 3-विनय 4-आलोक 5 अभियुक्ता को आजीवन कारावास व 12-12 हजार रूपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई गयी।
> जनपद अम्बेडकरनगर/थाना कोतवाली अकबरपुर (प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप मा० न्यायालय द्वारा 02 अभियुक्तों को आजीवन सश्रम कारावास की सजा व अर्थदण्ड)
जनपद अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप मा० न्यायालय जनपद अम्बेडकरनगर द्वारा थाना कोतवाली अकबरपुर पर पंजीकृत अभियोग में अभियुक्त जनार्दन को धारा 302/120बी भादवि के अन्तर्गत आजीवन सश्रम कारावास व 25 हजार रूपये अर्थदण्ड एवं अभियुक्त राम अकबाल को धारा 302/120बी भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत आजीवन सश्रम कारावास व 12 हजार रूपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई गयी।
> जनपद सहारनपुर/थाना कोतवाली मण्डी (प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप मा० न्यायालय द्वारा अभियुक्त को 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा व 16 हजार रूपये अर्थदण्ड)
जनपद सहारनपुर पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप मा० न्यायालय जनपद सहारनपुर द्वारा थाना कोतवाली मण्डी पर पंजीकृत अभियोग में धारा 363/452/506 भादवि व 5/6 पॉक्सो एक्ट के अन्तर्गत अभियुक्त शाकिर को 20 वर्ष के सश्रम कारावास व 16 हजार रूपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई गयी।
> कमिश्नरेट लखनऊ / थाना बी० के०टी० (प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप मा० न्यायालय द्वारा 02 अभियुक्तों को 10-10 वर्ष के कारावास की सजा व प्रत्येक को 50 हजार 500 रूपये अर्थदण्ड)
कमिश्नरेट लखनऊ पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप मा० न्यायालय जनपद लखनऊ द्वारा थाना बी०के०टी० पर पंजीकृत अभियोग में धारा 304(1)/34/323 भादवि के अन्तर्गत अभियुक्त 1-सुमेर 2 अंकित उर्फ रामलखन उर्फ लक्ष्मन को 10-10 वर्ष के कारावास व प्रत्येक को 50 हजार 500 रूपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई गयी।

