जिला पंचायत के 3 वर्ष पूरे होने पर पेश किया गया रिपोर्ट कार्ड

*जिला पंचायत के 3 वर्ष पूरे होने पर पेश किया गया रिपोर्ट कार्ड*

अयोध्या (डीकेयू लाइव ब्यूरो) सुरेंद्र कुमार।
जिला पंचायत के 3 वर्ष पूरे होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने 3 साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया,
3 वर्षों में लगभग 78 किलोमीटर सड़कों का हुआ नवीनीकरण,
16.52 किलोमीटर सड़कों का हुआ नवनिर्माण,
लगभग 20 किलोमीटर सड़कों पर सीसी रोड का हुआ निर्माण,
लगभग 46 किलोमीटर सड़कों पर लगाए गए खड़ंजा,
23 किलोमीटर आरसीसी नालों का हुआ निर्माण,
जल संरक्षण के उद्देश्य से अमृत सरोवरों का कराया गया निर्माण,
विभिन्न ग्राम पंचायत में पथ प्रकाश की कराई गई व्यवस्था, 5807 एलईडी लाइटों को लगवाया गया, अभी भी लाइट लगवाए जाने का कार्य चल रहा है,
जिला पंचायत कार्यालय परिसर में अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा का डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया अनावरण।
प्रेसवार्ता में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, विधायक राम चंद्र यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र व अन्य भाजपा नेता रहे मौजूद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *