थाना सैरपुर पुलिस टीम द्वारा पत्नी की हत्या का प्रयास करने वाले 01 शातिर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। थाना सैरपुर जनपद लखनऊ के नेतृत्व में थाना सैरपुर पुलिस द्वारा पत्नी की हत्या करने का प्रयत्न कराने वाले 01 नफर अभियुक्त को किया गया। गिरफ्तार विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा० न्यायालय रवाना किया गया।
अपराध का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करते हुए पुलिस ने कहा कि
दिनांक 13/07/2024 को थाना सैरपुर पुलिस टीम थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 96/2024 धारा 109/351(2)/352 बी0एन0एस0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त की तलाश पतारसी सुरागरसी में मामूर थी कि जरिये मुखबिर खास सूचना प्राप्त हुई कि उपरोक्त मुकदमे से अभियुक्त अरुन यादव पुत्र विश्वनाथ निवासी ग्राम टंटापुरवा पोस्ट बौरुमऊ थाना सैरपुर जनपद लखनऊ आचार फैक्ट्री के पास खड़ा है, यदि जल्दी किया जाये तो पकड़ा जा सकता है इस सूचना पर विश्वास कर मैं उ0नि0 मय हमराह मय सरकारी वाहन के मुखबिर खास को साथ लेकर आचार फैक्ट्री फर्रुखाबाद के पास पहुंचा दूर से ही इशारा करके मुखबिर खास द्वारा बताया कि साहब रास्ते पर जो व्यक्ति खड़ा है वही अरुन यादव पुत्र विशम्भर निवासी उपरोक्त है पुलिसवालो द्वारा सिखलाये गये तरीके से छिपते छिपाते हुए अरुन यादव उपरोक्त के पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम अरुन यादव पुत्र विश्वनाथ यादव निवासी ग्राम टंटापुरवा पोस्ट बौरुमऊ थाना सैरपुर जनपद लखनऊ उम्र करीब 43 वर्ष बताया। अभियुक्त उपरोक्त को जुर्म धारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 96/2024 धारा 109/351(2)/352 बी0एन0एस० से अवगत कराते हुये कारण गिरफ्तारी बताते हुये माननीय मानवाधिकार आयोग व उच्चतम न्यायालय के आदेशो निर्देशो का पालन करते हुये हिरासत पुलिस में लेकर विधिक कार्यवाही पूर्णकर
उपरोक्त को माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

