वीआरसी मुख्यालय : शिक्षक संकुलों ने सौपा सामुहिक इस्तीफा ,

वीआरसी मुख्यालय : शिक्षक संकुलों ने सौपा सामुहिक इस्तीफा ,
——-
मेंहनगर ,(आजमगढ़ ) : शिक्षा क्षेत्र के बीआरसी मुख्यालय पर मंगलवार को शिक्षक नेता सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में संकुल शिक्षकों की बैठक के पश्चात प्रदर्शन कर डिजिटल अटेंडेंस के विरोध में संकुल शिक्षकों ने सामुहिक रूप से अपने पद से इस्तीफा वीईओ के अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि को सौंपा ,
मेंहनगर शिक्षा क्षेत्र 18 न्याय पंचायतो के पांच – पांच शिक्षक संकुल कार्यरत है ,जो शिक्षण कार्य के अतिरिक्त अन्य विभागीय कार्य देखते हैं ।उन सभी शिक्षक संकुल गणों ने वर्तमान में शासन द्वारा कराई जा रही डिजिटल अटेंडेंस के विरोध में बीआरसी मुख्यालय स्थित खंड शिक्षा अधिकारी के अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि इंद्रेश कुमार कोइस्तीफा सौंपा , इस दौरान शिक्षकों ने अपनी आवाज बुलंद करते हुए कहा हैं कि जब तक हम शिक्षकों की सभी मांगे पूरी नहीं की जाती तब तक हम शिक्षक डिजिटल अटेंडेंस का विरोध करेंगे और शिक्षण कार्य के अतिरिक्त कोई अन्य कार्य नहीं करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ शिक्षक संकुल शत्रुघ्न चौहान ,अवधलाल, त्रिपुरारी यादव,रमेश चौरसिया, प्रवीण सिंह,राजबहादुर सिंह, अदील जैदी, धर्मवीर सिंह, परमानंद राजभर, लालबिहारी ,राकेश दिवेदी, वेदप्रकाश, राधेश्याम दूबे, उषा यादव, आरपीएन सिंह, उदयभान, रामजी,महेंद्र राम ,सुरेंद्र राम,इंद्रपाल सिंह,नारायण सिंह,दीपक यादव, प्रदीप सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *