पिछड़ी जाति के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए ‘ओ’ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना ऑनलाइन की जा रही है संचालित

पिछड़ी जाति के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए ‘ओ’ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना ऑनलाइन की जा रही है संचालित

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ।जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अभिषेक कुमार सरोज ने जानकारी देते हुए बताया है कि पिछड़ी जाति के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए वर्ष 2024-25 हेतु ‘ओ’ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना ऑनलाइन संचालित की जा रही है। वर्ष 2024-25 में इस योजना के अन्तर्गत इच्छुक अन्य पिछड़े वर्ग के वेरोजगार युवक/युवतियों द्वारा ओ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु जनपद की चयनित प्रशिक्षणदायी संस्थाओं में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उ0प्र0 की विभागीय बेवसाइट obccomputertraining.upsdc.gov.in पर निर्धारित दिनांकः 11 जुलाई, 2024 से 05 अगस्त, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इस हेतु दिशा-निर्देश/समय सारिणी बेवसाइट पर भी प्रदर्शित कर दी गयी है।
उन्होंने बताया कि आवेदन करने के उपरान्त छात्र द्वारा ऑनलाइन भरे गये आवेदन-पत्र की प्रति डाउनलोड कर प्रिन्टआउट प्राप्त कर हस्ताक्षरित करते हुए आवेदन में अंकित समस्त वांछित स्व प्रमाणित अभिलेखों सहित जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय, इन्दिरानगर विकास भवन, द्वितीय तल में निर्धारित अन्तिम तिथि 05 अगस्त, 2024 की सायं 05 बजे तक अनिवार्य रूप से जमा कर देगें। निर्धारित अन्तिम तिथि तक आवेदन पत्र की हार्डकापी कार्यालय में प्राप्त न होने की स्थिति में छात्र/छात्रा का आवेदन-पत्र अपूर्ण माना जायेगा तथा छात्र का प्रशिक्षण हेतु चयन किया जाना सम्भव नहीं हो सकेगा। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि योजना की पात्रता के लिए प्रशिक्षण हेतु न्यूनतम शैक्षिक अर्हता इण्टरमीडिएट अनिवार्य है, आवेदक की अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए, आवेदक बेरोजगार हो तथा वह विभाग से अन्य कोई लाभ न ले रहा हो एवं आवेदक के माता/पिता/अभिभावक की वार्षिक आय रू0 1,00,000.00 से अधिक न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *