बाल निकुंज में “मेहंदी कला प्रतिभा प्रतियोगिता” का हुआ आयोजन

बाल निकुंज में “मेहंदी कला प्रतिभा प्रतियोगिता” का हुआ आयोजन

ब्यूरो चीफ आर एल पांडेय

लखनऊ। बाल निकुंज इंटर कॉलेज गर्ल्स विंग ,मोहिबुल्लापुर, सीतापुर रोड ,लखनऊ स्थित “शिव सहाय जी” सभागार में आज दिनांक 9 अगस्त 2024 को नाग पंचमी पर्व के शुभ अवसर पर “मेहंदी कला प्रतिभा प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 8, 9 और 11 के कुल 51 छात्राओं ने प्रतिभाग किया । ये सभी प्रतिभागी अपने कक्षा के सह पाठियों एवं शिक्षिकाओं की कलाइयों पर शानदार मेहंदी कला का प्रदर्शन प्रस्तुत किया। शाखा की प्रधानाचार्या भगवती भंडारी एवं कला अध्यापिका सुश्री प्रीति त्रिवेदी द्वारा मेहंदी कला प्रतिभा का मूल्यांकन किया गया। प्रधानाचार्या द्वारा प्रतिभागियों में कक्षा 9 की कोमल यादव को प्रथम पुरस्कार से जबकि कक्षा 11-ए की शिफा को द्वितीय, कक्षा 11-ब की आरुषि मौर्य को तृतीय तथा कक्षा आठ की हंसिका को सान्त्वना पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *